October 28, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढउत्तर प्रदेश

योगी की शनिवार को खैर में करेंगे जनसभा, सुबह 11 बजे से लागू हो जाएगी व्यवस्था

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अलीगढ)

खैर विधानसभा के कस्बा जट्‌टारी में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा की जाएगी । वह कानपुर में रोड शो करने के बाद अलीगढ़ पहुंच जायेगे। यहां पर वह जट्‌टारी कस्बे के त्रिभुवन किशोर पालीवाल के फार्म में जनसभा करेंगे।

सीएम योगी की जनसभा को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई है।इस व्यवस्था में सुबह 11 बजे से लागू हो जाएगी और कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी। इस दौरान कोई भी बड़ा और भारी वाहन नहीं गुजर सकेगा। सिर्फ जनसभा में जाने वाले लोग और एंबुलेंस व इमरजेंसी वाहनों को ही छूट होगी 

इस तरह सेकिया जाएगा डायवर्जन

–टप्पल चेंजर, यमुना एक्सप्रेस-वे से खैर की तरफ आने वाले सभी भारी, कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित होगे यह वाहन एक्सप्रेस-वे होकर अपने अपने गन्तव्य को जाएंगे।

–टप्पल की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन जट्टारी पिसावा मोड़ से जट्टारी की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे।यह सभी वाहन जट्टारी पिसावा मोड़ से पिसावा रोड पर डायवर्ट किए जाएंगे।

Related posts

जिले चिकित्सा व्यवस्था उतरी पटरी से डॉक्टरों की मनमानी और डॉक्टरों की कमी के चलते भटक रहे मरीज

admin

हरदोई केंद्रीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 62वां स्थापना दिवस

admin

लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में इंटर का छात्र डूबा

Bhaskarnews

Leave a Comment