November 17, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

योगी के रोड शो में कमल के फूल वाली साड़ी पहनकर पहुंचीं महिलाएं

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (कानपूर)

CM योगी कानपुर के सीसामऊ में रोड शो कर रहे हैं। मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी को भगवा पगड़ी पहनाई। महिला मोर्चा की 500 महिलाएं कमल साड़ी पहनकर रोश शो में शामिल हुई हैं।

योगी कार से नरेंद्र मोहन सेतु, स्वरूप नगर, ईदगाह होते हुए बजरिया चौराहे पहुंचे। यहां से रोड शो की शुरुआत हुई।

योगी 80 मिनट में करीब 2 किमी की दूरी तय करेंगे। बजरिया से रामबाग, हरसहाय कॉलेज होते हुए निरंजन निवास, गोपाल टॉकीज, सेंट्रल बैंक चौराहा, विजय टॉवर, लेनिन पार्क, ज्वालादेवी, आनंद बाग होते हुए संगीत टॉकीज पर रोड शो खत्म होगा।

Related posts

फर्रुखाबाद में 4 ओवरलोड ट्रक सीज:जीएसटी विभागों ने 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

admin

फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में बेंच पर बुजुर्ग महिला का शव मिला:

admin

नोडल अधिकारी ध्यान रखें छात्र-छात्राए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित न रहे सकें – जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment