October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष विचार रखने का मौका25 नबम्वर से कराये पंजीकरण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत इनिसिएटिव के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर से माय भारत पोर्टल पर आयोजित किया जाएगा । देशभर से चुने हुए युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा । नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका की वकालत की थी, इस विचार को लेकर युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा, युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल करने का अवसर होगा। इसे राजनीति और नागरिक जीवन में युवाओं के भागीदारी बढ़ेगी । इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को चार चरणों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। पहला चरण- विकसित भारत प्रश्नोत्तरी- इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर 25 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 24 तक आयोजित होने वाली डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु की वह भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत के उल्लेखनीय उपलब्धियां के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी । दूसरा चरण -निबंध और ब्लॉक लेखन- इसमें पिछले चरण की विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे विकसित भारत भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवा को सशक्त बनाना आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परिलक्षित होंगे। यह प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर आयोजित की जाएगी । तीसरा चरण- विकसित भारत विजन पिच डेस्क- राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां- दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा । चौथा चरण- भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चौंपियनशिप -विभिन्न थीम आधारित राज्य स्तरीय टीम में 11 और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी । विजेता टीमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगे ।

Related posts

कानपुर में जर्जर मकान ढहा, 4 लोग दबे:मलबे की चपेट में आए ;

Bhaskarnews

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

admin

आगामी त्यौहारों पर जन सुविधा एवं कानून की स्थिति के साथ पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित बैठक में दिए डीएम ने निर्देश

admin

Leave a Comment