March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

विधानसभा में होली के रंग, बदले दिखे मंत्री:कैलाश विजय बोले- आज किसी के बर्बादी के आसार नहीं, कांग्रेस के विधायको ने कसा ताना

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

मध्यप्रदेश संवाददाता –

विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भंवर सिंह शेखावत ने हास्य अंदाज में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर बाते करते हुए कहा कि आज कैलाश जी बदले-बदले दिख  रहे हैं। माहौल भी कुछ अलग दिखाई दे रहा है।

इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं, होली का त्योहार आ रहा है और सभी को खुश रहना चाहिए,और मन का मैल साफ रखने से रिश्तों में मिठास और मुस्कान बनी रहनी चाहिए।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि इंदौर में होली पर मूर्ख सम्मेलन होता है, उसमें भंवर सिंह शेखावत की क्या भूमिका रहती है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो पहले से ही इस भूमिका में हैं, उन्हें बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

भंवर सिंह शेखावत ने भी हंसते हुए कहा कि वहां बाजार बट्टू सम्मेलन होता है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय हर बार नए रूप में आते हैं और किसी अन्य को यह भूमिका निभाने का मौका नहीं देते।

Related posts

योगी के रोड शो में कमल के फूल वाली साड़ी पहनकर पहुंचीं महिलाएं

admin

जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में चार नवीन स्वास्थ्य केंद्रों हेतु धनराशि आवंटन की स्वीकृत के साथ ही की गई स्वास्थ्य कार्य प्रगति की समीक्षा

admin

पहली बार पटना शहर में चली मेट्रो:होली बाद भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी मेट्रो;

Bhaskarnews

Leave a Comment