October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूली विवाहिता मौत

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूली विवाहिता मौत
– पता लगते ही ससुरालीजन लेकर पहुंचे अस्पताल किन्तु तब तक थम चुकीं थीं सांसे
भास्कर न्यूज एजेंसी :-
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पारिवारिक कलह जैसी संदिग्ध परिस्थिति में गत रात देर शाम एक विवाहिता ने फांसी का फंदा गले में डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । देखते ही ससुरालीजन फंदे से नीचे उतार उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे किन्तु तबतक बहुत देर हो चुकी थी । देखते ही डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया । यह दुखद घटना थाना क्षेत्र कम्पिल के कंपिल – अलीगंज मार्ग पर स्थित ग्राम होतेपुर की बताई गई है ।
इस होतेपुर गांव के निवासी प्रवेश चंद्र की 40 बर्षीय पत्नी सोनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देख ससुराल वालों ने उतारा और अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर अमित कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मृतका सोनी की देवरानी मधु व मधू के पति सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि सोनी की शादी वर्ष2011 में हुई थी। उसके एक 13 वर्षीय बेटी काव्या तथा 7 वर्ष का बेटा अक्षय है। मृतका का मायका कनरतला फर्रुखाबाद है। जहां से जानकारी होने पर मृतका के पिता करनसिंह भी मौके पर पहुंच गए । इधर घटना की सूचना पर कंपिल पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां एसएसआई विभूतीप्रसाद यादव ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित साफ होगी। फिलहाल घटना की लिखित तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है । मामले का हर बिन्दु को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Related posts

यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

admin

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

admin

फर्रुखाबाद के बार एसोसिएशन में प्रतिमा अनावरण व सम्मान समारोह में पहुंचे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति

admin

Leave a Comment