October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

संभल जा रही करणी सेना को रोका को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

संभल में हुई हिंसा के बाद वहां के हालात जानने के लिए अलीगढ़ से संभल जा रहे करणी सेना के पदाधिकारियों को बुधवार को पुलिस ने अलीगढ़ में ही रोक लिया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता संभल के लिए रवाना होने वाले थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई।

मामले की सूचना मिलते ही बन्नादेवी थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई और पदाधिकारियों से बातचीत की। पुलिस सभी को नुमाइश मैदान पुलिस चौकी लेकर आई और वहां बैठकर बातचीत की गई। इसके बाद सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने पदाधिकारियों से कहा है कि वह अभी संभल बिल्कुल न जाएं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल थे।

Related posts

1076 के कर्मियों का, वेतन विवाद में नया मोड़:कार्रवाई के डर से छिपते फिर रहे कर्मचारी

Bhaskarnews

शराब की दुकानों की ई लॉटरी प्रक्रिया हुई संपन्न

admin

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार कोचिंग संचालक की मौके पर मृत्यु*

admin

Leave a Comment