June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पत्नी और बच्चे की हालत गंभीर

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पत्नी और बच्चे की हालत गंभीर

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l बाराबंकी के कोठे इलाके में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने परिवार के साथ जा रहे युवक की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी lजिसमें युवक की पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गएl घायल युवक को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया l जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई l जबकि पत्नी व बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है l पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कह रही हैl

कोठी थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर मजरे सरसा गांव निवासी शिवशरन साहू ( 33) पुत्र स्व0 ननकू साहू अपनी पत्नी आरती (30 ) पुत्र शिवांश (7 ) व पुत्री शिवांगी (6 ) के साथ बाइक से बुधवार दोपहर घर से लौट रहा था । तभी क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग स्थित सीएससी कोठी के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें शिवशरन ,पत्नी आरती व पुत्री शिवांश घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने सभी को कस कोठी भर्ती कराया । जहां शिवशरण की नाजुक हालात के चलते उसे जिला अस्पताल फिर वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया ।

लखनऊ इलाज के दौरान बुधवार की रात शिवशरण की मौत हो गई । वहीं घायल पुत्र शिवांश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । परिजनों के अनुसार उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है ।मौत की सूचना पर पहुंचते ही कोठी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल शिवशरन की इलाज के दौरान मौत हो गई । अन्य घायलों का इलाज चल रहा है । उन्होंने बताया कि परिवारीजन की तरफ से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा पीड़ित परिवार को संभव मदद दिलाई जाएगी I

Related posts

वर्ल्ड टायलेट डे पर वेणीमाधव विद्यापीठ में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

admin

तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना

admin

हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

admin

Leave a Comment