March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन

*सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन*

भास्कर लाइव

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर बाराबंकी में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अधिवक्ता सभा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता सभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा सहित कई अधिवक्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष शांति ओम ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 51 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक लगभग 20 लोग रक्तदान कर चुके हैं। यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

Related posts

कार सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी मुनीम के गोली मारकर की लूट

admin

संबिधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

admin

डाक तार विभाग कर्मचारियों ने ली सत्य निष्ठा की शपथ

admin

Leave a Comment