October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से धान रोपाई के दौरान, एक की मौत ,तीन घायल

भास्कर

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकीl बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नेरी गांव में धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, नेरी गांव निवासी रामनाथ के खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। इसमें गांव के ही कई मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रमा पुरवा निवासी पवन कुमार (32) पुत्र झब्बू को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों में से दो का इलाज सीएचसी में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कार्तिकेय सिंह और तहसीलदार वैशाली अहलावत मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Related posts

पुलिस ने किया लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार, बाइक व नगदी बरामद अलीगंज-कंपिल मार्ग पर बंधक बनाकर लूटी थी बाइक व नगदी

admin

जिलाधिकारी ने किया हरियावां चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन

admin

नया राशन कार्ड बनाए जाने की लगाई गुहार : जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment