June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सलेमपुर में बिना अनुमति चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर अतुल दीक्षित
राजेपुर (फर्रुखाबाद)
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में 12 से 16 जून के बीच आयोजित एक कथित बौद्ध धर्म कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू महासभा एवं करणी सेना द्वारा 17 जून को राजेपुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों के अनुसार, कार्यक्रम की कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी।
कार्यक्रम के आयोजकों में कौशल पुत्र महेश कुशवाह, जितेन्द्र पुत्र अमरसिंह का नाम सामने आया है, जबकि मंच से वक्ता के तौर पर रामप्रकाश कुशवाह व मानसिक कुशवाह ने हिन्दू प्रतीकों को ‘गुलामी की पहचान’ बताया। वक्ताओं द्वारा रक्षासूत्र, तिलक और महिलाओं के पांव में बंधे धागे को गुलामी का प्रतीक कहे जाने से हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने दी चेतावनी
विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री रोहित अवस्थी नें थाने में लिखित शिकायत देकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 18 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर में आंदोलन किया जाएगा।हिन्दू संगठनों में भारी रोष, प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में घटना को लेकर हिन्दू संगठनों और स्थानीय जनता में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों ने सवाल उठाया है कि बिना अनुमति के कार्यक्रम कैसे संचालित हो गया और प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस मामले में क्या रुख अपनाता हैं

Related posts

नव वर्ष के अवसर पर कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का हुआ सम्मान

admin

बाबा साहब के आदर्शों का अनुशरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिएः-डीडीकृषि

admin

कृत्रिम अंग तथा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 155 दिब्यांगों का हुआ चयन

admin

Leave a Comment