June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सीतापुर की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस किया गया आयोजित

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (सीतापुर )

सीतापुर दिनांक 16 नवम्बर 2024 (सू0वि0) जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील महमूदाबाद में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना गया एवं जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को अन्तरित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाये, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं उसका निस्तारण संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील महमूदाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 67 शिकायतों में से 07 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील लहरपुर में प्राप्त 42 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील सिधौली में प्राप्त 32 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील बिसवां में प्राप्त 50 प्रार्थना पत्रों में से 07, तहसील सदर में प्राप्त 12 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 35 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील महोली में प्राप्त 21 प्रार्थना-पत्रों में से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

Related posts

रायबरेली में सूदखोरों-बैंक मैनेजर से परेशान व्यक्ति फर्जी लोन से हुई मौत,

Bhaskarnews

हरदोई: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गूंजा देशभक्ति का स्वर, बच्चों ने मनाया ‘जश्ने-ए-ऑपरेशन सिंदूर’

admin

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले इकलौते बेटे ने होटल में लगाई फांसी

admin

Leave a Comment