October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशदेश

स्वरा भास्कर पर कंगना रनोट ने कसा तंज, पहले दोस्त हुआ करती थीं दोनों

कंगना रनोट अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की तो वहीं, स्वरा भास्कर को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने स्वरा के पति फहाद अहमद की हार पर और कांग्रेस पर तंज कसा।

खिसियानी बिल्ली जैसे हो गया कंगना हाल 

कंगना रनोट ने भुंतर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद पर भी तंज कसा। कंगना ने कहा- देश के टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाने वाले लोग हार के बाद बौखला गए हैं। और उनका हाल ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा हो गया है। आगे उन्होंने कहा- मैंने महाराष्ट्र में प्रचार के दौरान देखा कि आज वहां का बच्चा-बच्चा, मोदी-मोदी कह रहा है। आज जो बच्चे पैदा हो रहे हैं वो सबसे पहले मां-बाप नहीं बोलते मोदी बोलते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते थे जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है।

Related posts

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ लखनऊ में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

admin

आबकारी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

admin

बर्धमान जैन अस्पताल में 60 बुजुर्ग मोतियाबिन्द मरीजों के हुए सफल ऑपरेश

admin

Leave a Comment