July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने सुरसा ब्लाक के भदैचा गांव में काटी धान की फसल

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने सुरसा ब्लाक के भदैचा गांव में काटी धान की फसल
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज विकास खण्ड सुरसा के ग्राम भदैचा मे धान की फसल की क्राप कटिगं के कार्य को देखा, तथा ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 254 के 10 मीटर सम्बाहु त्रिभुज मे फसल की कटाई की गयी। ताकि धान की फसल के उत्पादन व उत्पादकता का आंकलन किया जा सके। जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से कुछ धान की कटाई की, जिसे उपस्थित किसान आश्चर्य चकित होकर देखते रहें। उन्होंने किसान मुलायम व बटाईदार हरिश्चन्द्र आदि किसानों से बात की तथा धान की खेती को लेकर उनके अनुभव को जाना। पूरे निर्धारित क्षेत्र की कटाई के उपरान्त धान की फसल का आंकलन 70 कुन्तल प्रति हेक्टेअर किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सचिन्द्र शुक्ला, अपर साख्यिकी अधिकारी अभय वर्मा तथा सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहें।

Related posts

बाराबंकी में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, यातायात बाधित

admin

दबंगों ने पिकअप चालक से तीस हजार रूपए जबरिया छीन , किया मारपीट कर घायल

admin

बदायूं में ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई ड्राइवर की मौत

admin

Leave a Comment