September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई मण्डी स्थित धान क्रय केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंडी परिसर हरदोई में स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह को निर्देश दिए कि धान क्रय के साथ साथ धान के उठान की भी निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मिलर्स से समन्वय करते हुए धान को डिपो से मिलो तक पहुंचाया जाये। मंडी सचिव ज्योति चौधरी को निर्देश दिए कि बिजली जाने पर जेनरेटर की बैक अप व्यवस्था रखी जाये ताकि धान खरीद में कोई रूकावट न आये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का पूरा सहयोग किया जाये। उन्होंने मंडी परिसर में आये हुए किसानों से संवाद किया। किसानों ने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में धान खरीद की प्रगति अच्छी है। अब उठान पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंडी व विपणन विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

निस्तारण की उम्मीद से समाधान दिवस में आए 207 फरियादी . मौके पर23 समस्याओं का हो सका निस्तारण

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जन सुनवाई समाधान प्रणाली के सम्बन्ध में बैठक

admin

संबैधानिक व्यवस्था में आस्था का आवाह्वान कर मारिया आलम ने कराया बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का शुभारम्भ

admin

Leave a Comment