October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई में बारात से लौट रही बोलेरो व बस की टक्कर मे बोलेरो सवार 5लोगो की मौत 4घायल

हरदोई में बारात से लौट रही बोलेरो व बस की टक्कर मे बोलेरो सवार 5लोगो की मौत 4घायल

हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के गौरी चौराहा पर बस व बोलेरो की भंयकर टक्कर में बोलेरो सवार 5लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु लखनऊ रिफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि कानपुर से बोलेरो में सवार होकर बराती वापस आ रहे थे वहीं बघौली से बारातियों को वापस बस लेकर जा रही थी।बस व बोलेरो की मल्लावां के गौरी चौराहा पर भिड़ंत हो गयी जिसमें 5लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हैं जिन्हें उपचार हेतु लखनऊ भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related posts

परिषदीय विद्यालयो मे लटकते ताले नौनिहालो के भविष्य के साथ खिलवाड

admin

हरदोई में मनाया गया नो स्मोकिंग डे

admin

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

admin

Leave a Comment