October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई:एसपी के आदेश के अनुपालन में मनमानी व लापरवाही बरतने पर सण्डीला इन्स्पेक्टर लाइन हाजिर

हरदोई। जिले के तेजतर्रार पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन की अच्छी पुलिसिंग के लिए किये जा रहे लगातार प्रयासो की जनपद की आम जनता में खासी चर्चा है। एसपी के प्रयास लगातार फलीभूत भी हो रहे है। जिससे आमजन में पुलिस को लेकर विश्वास भी जाग रहा है। लेकिन इतनी सख्ती दिखाने के बावजूद भी कुछ पुलिस अधिकारी अब भी सुधरने का नाम ही नहीं ले रहें हैं। मामला जिले की सण्डीला कोतवाली का है जहां तैनात दरोगा सुरेन्द्र मिश्रा,व सिपाही बलराम, रामासरे द्वारा एक दहेज उत्पीड़न के मामले में नामजद न होते हुए भी दो लोगों को पकड़कर थाने में बिठा दिया। जिसकी जानकारी दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक को दी गयी। एसपी ने सण्डीला सीओ से जांच कराई जांच में मामला सही पाये जाने पर एसपी ने उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा सिपाही बलराम सिंह व रामासरे यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। तथा कोतवाल संडीला को रवानगी का आदेश दिया। इन्स्पेक्टर संडीला ने एसपी के इस आदेश को न मानते हुए लाइन हाजिर उपनिरीक्षक व सिपाहियों को रवाना करने में लापरवाही व मनमानी दिखाई। आदेश के अनुपालन में लापरवाही व स्वेच्छाचारिता दिखाने पर एसपी ने पुलिस इन्स्पेक्टर आनंद नारायण त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया है।

Related posts

कानपुर में दिल्ली रूट पर फटा सिलेंडर मिला:बैग में प्रतापगढ़ के बुजुर्ग का आधार-मोबाइल मिला

Bhaskarnews

लगातार बारिश से कई कच्चे मकान गिरे ग्रामीणों में दहशत

admin

जन सुनवाई मे 03 बच्चों को मिला बाल सेवायोजना का लाभ

admin

Leave a Comment