March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी, चार बीघे गेंहू की फसल जलकर राख़

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी lतहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मीतपुर के खेत में हाई टेंशन तार की निकली चिंगारी से चार बीघे गेंहू की फसल जलकर राख़ हो गयी।

खेत की बटाईदार मैनावती के अनुसार गांव की ही निवासी जय देवी का खेत जोत रही थी आज वृहस्पतिवर दोपहर लगभग एक बजे हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी से चार बीघे गेंहू की फसल जलकर राख़ हो गयी है।

वहां पर मौजूद लोगों ने बालटियों से पानी डालकर आग पर काबू पाना चाहा लेकिन तेज हवाओं के चलते आग बुझाने में असफल हो गए।

इस मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गयी लेकिन ज़ब तक दमकल कर्मी पहुँचते तब तक फसल नष्ट हो चुकी थी।

पीड़िता ने नुकसान हुए फसल के मुवावजे की बात तहसील के लेखपाल से की है। लेखपाल ने पीड़िता को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

बाबा साहब की जयंती उपलक्ष्य में सपा कैंप कार्यालय पर हुआ स्वाभिमान – स्वमान समारोह का भव्य आयोजन

admin

केबिल बॉक्स फूंकने से 200 से अधिक गाँवो की विद्युत आपूर्ति ठप

admin

उपेक्षाओं के कारण श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में नहीं हुआ अपेक्षित सुधार

admin

Leave a Comment