October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हाईस्कूल में अंशिका वर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 10वां स्थान हासिल किया।

भास्कर न्यूज़

मनीष कुमार संवाददाता कि खास रिपोर्ट

सूरतगंज बाराबंकी। ब्लाक सूरतगंज स्थित बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज बरैय्या ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। सूरतगंज क्षेत्र के इन छात्र छात्राओं ने किया नाम रोशन हाईस्कूल में अंशिका वर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 10वां स्थान हासिल किया। विद्यालय में आदर्श वर्मा 95.16 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अनुष्का वर्मा ने 94.3 प्रतिशत और प्रिंस वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दरख्शा खातून को 92.5 प्रतिशत, सचिन यादव को 91.6 प्रतिशत और श्रेया सिंह को 91.3 प्रतिशत अंक मिले।इंटरमीडिएट में आकृति मिश्रा ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 5वां स्थान हासिल किया। अनन्या वर्मा और यश पटेल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अंशिका पटेल को 88.8 प्रतिशत, अमिता पाल को 86.4 प्रतिशत और प्रशांत वर्मा को 86.2 प्रतिशत अंक मिले।
कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार वर्मा ने सभी मेधावी छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया।

Related posts

जिलाधिकारी ने दिए नक्शा लांचिंग के जनपदीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में निर्देश

admin

पेशनरो के लिए दरवाजे सदैव खुले रहेंगे :-डीएम

admin

लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर किया कर्मचारी ने हंगामा

admin

Leave a Comment