October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

अचानक गायब हुई किशोरी, पिता ने कराई गुमशुदगी दर्ज

भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले माह की 31 तारीख को किशोरी गायव हुई । तो परिवार वाले बहुत परेशान हो उठे । इसी बीच गांव में तरह – तरह की चर्चा भी होने लगी । बताया गया कि क्षेत्रीय एक गांव के निवासी ग्रामीण ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के गायब होने की सूचना कोतवाली को दी है। पिता ने बताया कि उसकी बेटी 31 मार्च को पूजा का सामान लेने के लिए कायमगंज बाजार गई थी । लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। इंतजार के बाद परिजनों ने संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। तब किशोरी के परेशान पिता ने कोतवाली पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश करने का पूरा प्रयास करने का आश्वासन पीडित परिवार को दिया है ।

Related posts

गिरवी रखा आईफोन तथा बाइक नहीं की वापस -उल्टे गांव से उठवा लेने की दी धमकी

admin

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर शराब पीने भ्रष्टाचार में लिप्त होने जैसे लगाए तमाम गंभीर आरोप

admin

हरदोई:-ढीले व जर्ज़र बिजली के तारों को दुरुस्त करने के लिए डीएम ने बिजली विभाग को दिये निर्देश

admin

Leave a Comment