June 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

अदालत के आदेश के अनुपालन में हीलाहवाली करने पर कोर्ट हुआ सख्त,कोतवाल शाहाबाद को कोर्ट में किया तलब

हरदोई। अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर नाराज़ कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश पारित किया है। हरदोई के सिविल जज (सीडि) एफटीसी विवेक चौधरी ने नोटिस जारी कर कोतवाल शाहाबाद को कोर्ट में तलब किया है। मुकदमा संख्या 279/2019 सरकार बनाम योगेन्द्र कुमार मिश्रा अन्तर्गत धारा 279,337/338 भारतीय दण्ड संहिता थाना शाहाबाद के मामले में प्रगति आंख्या मांगी गयी।कई पेशी निकलने के बाद भी जब प्रगति आंख्या नहीं पहुंचने पर कोर्ट सख्ती दिखाते हुए कोतवाल शाहाबाद को नोटिस जारी कर 26मार्च को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।इसी के साथ मुकदमा संख्या 110/2025 इदरीस बनाम मोहित अन्तर्गत धारा 173(4)बीएनएसएस में जांच आहूत की गयी लेकिन कोतवाल ने इस मामले में भी जांच आंख्या प्रेषित नहीं की इस मामले में भी अदालत ने अगले 10दिन में जांच आंख्या तलब की है।

Related posts

भाजपा सरकार की विफल नीतियों से रुक सा गया है प्रदेश का विकास – – सर्वेश अंबेडकर

admin

UP में होगा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का संगठन विस्तार,पंचायत चुनाव पर होगा फोकस

admin

सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर:2 के पैर में मारी गोली, तीसरे को दौड़ाकर दौड़ाकर पकड़ा

Bhaskarnews

Leave a Comment