October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अधेड़ दरिंदे ने 8 वर्षीय नाबालिक को शौचालय में बंद कर किया दुष्कर्म

अधेड़ दरिंदे ने 8 वर्षीय नाबालिक को शौचालय में बंद कर किया दुष्कर्म
– सूचना पर पहंची पुलिस ने दुष्कर्मी को लिया हिरासत में
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अक्टूबर 2024
यह घृणित कार्य कस्बा से सटे कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली का बताया जा रहा है । यहां बीती शाम इसी गांव के निवासी 50 वर्षीय अघेड़ पप्पू पुत्र लालता प्रसाद ने 8 बर्षीय नाबालिग किशोर को लालच देकर वहका लिया । इसके बाद उसे अपने साथ ले गया । दरिंदे ने बालक को शौचालय में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया । जब कामांध अधेड़ बच्चे को ले जा रहा था । उस समय बच्चे की चाची कुछ दूर खडी देख रही थी । उसने भाग कर सूचना बच्चे के घर पर दी । संयोग से उस समय घर पर कोई नहीं था । चाची आवाज लगा रही थी । आवाज सुनकर पड़ोस में गई बच्चे की दादी आ गई । दादी से चाची ने कहा कि तुम्हारे नाती को गांव का वह आदमी पकड कर ले गया । उसे बचा लो । कहीं उसकी हत्या ना कर दे । यह सुनते ही दादी दौड़कर मौके पर पहुंची । दादी के आने की आहट पाते ही दरिंदा शौलाचय से निकल कर भाग गया । बाहर आए बच्चे ने अपने साथ किए गए दुष्कर्म की पूरी बात दादी को बताई । मौके पर गांव के काफी लोग जमा हो गए । दादी ने बताया कि मेरे नाती के साथ आज जिसने बुरा काम किया है । इसी आदमी ने इससे पहले भी दुष्कर्म का प्रयास किया था । उस समय पुलिस को बताया था । लेकिन मामला रफादफा करा दिया गया था । आज फिर बच्चे के साथ इसी आदमी ने दुष्कर्म किया । मामले की जानकारी पुलिस को दी गई । खोज बीन कर पुलिस अधेड़ दुष्कर्मी को हिरासत में ले कोतबाली ले आई । कोतवाली में देर रात तक मामले को लेकर तनाव मुक्त माहौल में हंगामे की स्थिति बनी रही । पीडित पक्ष ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दे दी थी । ग्रामीणों का कहना है कि यह बहुत ही गंदी आदत का व्यक्ति है । उनका कहना था कि इससे पहले भी यह अन्य बच्चों यहां तक कि जानवरों के साथ भी दुष्कर्म कर चुका है ।

Related posts

कानपुर में दो माह की बच्ची को कोई शक्ति माता मंदिर के पास चबूतरे पर छोड़कर चला गया है

admin

बदायूं में ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई ड्राइवर की मौत

admin

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

admin

Leave a Comment