October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर में सीएमओ ने संजीवनी हॉस्पिटल को किया सील

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अम्बेडकरनगर )

टांडा तहसील इलाके के इल्तिफातगंज के आजाद नगर में संचालित संजीवनी हॉस्पिटल को सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर सील कर दिया गया है। इसके साथ उसके रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है ।

हॉस्पिटल में मिली अनियमितता, रजिस्ट्रेशन होगा रद्द इल्तिफातगंज के आजाद नगर मे संचालित संजीवनी हॉस्पिटल की शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ राजकुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टांडा द्वारा निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में डॉ० बेलाल अहमद, डॉ० मुस्तफा बेलाल, मोतीलाल फार्मासिस्ट, किस्तुन मुस्तबा मौजूद मिले। चिकित्सालय में कोई भी सर्जन व एनेस्थेटिक कार्यरत नहीं होगा।

जबकि निरीक्षण में यह पाया गया कि 16 मरीजों की सर्जरी (पथरी के आपरेशन के 2 मरीज एवं 14 मरीजों के सिजेरियन का आपरेशन) किया गया है और चिकित्सालय में भर्ती हैं। डॉ० बेलाल के द्वारा भर्ती मरीजो से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया है। बायो मेडिकल बेस्ट एवं फायर सेफ्टी से सम्बन्धित कोई भी उपकरण चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान नहीं पाया गया, जिसके कारण चिकित्सालय में कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

डॉ० बेलाल द्वारा चिकित्सालय का 10 बेड का रजिस्ट्रेशन कराकर 50 बेड का चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है। जो अनियमितता की श्रेणी में आता है। मरीजों से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की केसशीट व अन्य अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है। चिकित्सालय का संचालन नियम विरूद्ध एवं मानक के विपरीत संचालित किया जा रहा है।

Related posts

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे मुजफ्फरनगर कोर्ट

admin

जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या,मचा कोहराम

admin

बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने किया आवासीय बालिका विद्यालय का शिलान्यास

admin

Leave a Comment