September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद

हरदोई (भास्कर न्युज)जनपद हरदोई में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी कुंवर पाल सिंह के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना-कोतवाली देहात के ग्राम-कौढ़ा, थाना-बेहटागोकुल के ग्राम-उमरौली, थाना-कछौना के ग्राम-पूरबखेड़ा एवं महिपाल खेड़ा थाना-सांडी के ग्राम-आदमपुर में दबिश की कार्यवाई की गई। इस दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 250 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 580 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया । आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में सात अभियोग पंजीकृत किये गये। इस कार्यवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Related posts

एक्सपोजर विजिट के माध्यम से छात्र छात्राओं को रोगो के प्रति किया जायेगा जागरूक

admin

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

admin

अम्बेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करेगे अखिलेश यादाव

admin

Leave a Comment