October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया की पिंकी बनीं विहिप की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

औरैया निवासी पिंकी सिंह को विश्व हिंदू महासंघ के दिल्ली प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । कालका पीठ के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने यह घोषणा की। उनके साथ सपना गुप्ता को प्रदेश महामंत्री और नीतू दुबे, ममता गोयल, मंजू सिंह एवं अंजली सिंह को प्रदेश स्तर पर इन लोगों को  विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

पदभार ग्रहण करते हुये संगठन के प्रति वचनबद्धता

पदभार ग्रहण करने के बाद पिंकी सिंह ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की और कहा कि वह सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा अस्मिता भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एवं मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्षा रीना सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ और राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रम गोस्वामी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और पीठाधीश्वर को स्मृतिचिह्न प्रदान कर उनका सम्मान किया।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्नि वीर भर्ती परीक्षा हेतु तैयारी समीक्षा बैठक हुई आयोजित

admin

घायल विद्युत संविदा कर्मी मामले में आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

admin

लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश:3 अप्रैल तक ऐसे ही रहेगा मौसम

Bhaskarnews

Leave a Comment