June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कछौना के ब्लॉक सभागर में mlcअशोक अग्रवाल ने गरीबों को बांटे कम्बल

कछौना के ब्लॉक सभागर में mlcअशोक अग्रवाल ने गरीबों को बांटे कम्बल

 

कछौना, हरदोई (भास्कर न्युज)सर्द हवाओं व ढंड में ठिठुरने से आमजनमानस को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यातिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के हाथों ब्लॉक सभागार कछौना व नगर पंचायत कार्यालय कछौना पतसेनी में बुजुर्ग दिव्यांगजनों असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए। ब्लॉक सभागार में 300 लोगों व नगर पंचायत में 500 लोगों को कम्बल दिए गए। कम्बल पाकर लोगों ने राहत ली। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा सरकार की मंशा गुड गवर्नेंस का उद्देश्य सेवा भाव है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य हैं। शीतलहर व ठंड के मौसम में समाज के काफी लोग आर्थिक स्थिति व शारीरिक असमर्थता के कारण असहाय हैं। वह कछौना व नगर के विकास के लिए प्रयासरत हैं। कछौना व नगर कछौना हमारी जन्म भूमि व कर्मभूमि है। यहां विकास पहली प्राथमिकता है। 40 साल की राजनीति में सेवा कर कछौना के विकास को नई पहचान दी। विकास में छूटे कार्यों समसपुर से कन्हौआ सम्पर्क मार्ग व बेता नाला में पुल को शासन से स्वीकृत कराया। धार्मिक व पौराणिक स्थल पलिया डीह, कुशीनाथ मन्दिर कछौना, शीतला मन्दिर गौसगंज को पर्यटन विभाग से धनराशि स्वीकृति कराकर जीर्णोद्धार कराया। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला की मांग पर कछौना की प्रमुख सड़क कछौना चौराहे से स्टेशन मार्ग का जीर्णोद्धार व कायाकल्प शासन स्तर से कराया जाएगा। दोनों तरफ फुटपाथ व वृक्षारोपण के माध्यम से कछौना को नई पहचान दी जायेगी। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा इस ठंड के मौसम में कोई खुले आसमान के नीचे रहने को विवश नहीं होगा।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, युवा नेता संचित अग्रवाल, खण्ड विकास अधिकारी विजय नारायण राजपूत, नायब तहसीलदार अनुपमा, एडीओ पंचायत सन्तोष कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष नसीम, प्रधान गण, राजस्व कर्मी अनिल शुक्ला, अनूप शुक्ला, सलमान, सचिन गुप्ता, अनुपम राठौर, कानूनगो रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबलू, शम्भूशरण, रिजवान कुरैशी उर्फ शेरू, रवीश कुमार प्रधानगण आशीष कुमार, असद सहिद, महेश गुप्ता, राम सहाय, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला, प्रधानाचार्य रामशंकर शुक्ला, वरिष्ठ लिपिक जयबहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिलामंत्री अजय शुक्ला, सभासद गण, विनीत कुमार गौतम, उपेन्द्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, ज्ञानीराम मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

जुम्मे की नमाज के वक्त हर मस्जिद पर तैनात रहा भारी संख्या में पुलिस बल

admin

लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर किया कर्मचारी ने हंगामा

admin

औरैया में एयर क्वालिटी इंडेक्स पर 349 , हुए गंभीर हालात

admin

Leave a Comment