October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कायमगंज में संदिग्ध मोना हत्याकांड की जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम, जुटाए साक्ष्य

भास्कर न्यूज़ संवाददता

25 मार्च 2025

कायमगंज /फर्रुखाबाद

बीती एक मार्च की रात कायमगंज में हुए संदिग्ध मोना हत्याकांड की जांच करने के लिए आज फॉरेंसिक टीम पहुंची और घर का ताला तोड़कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए ।आपको बता दे की फर्रुखाबाद जनपद की कोतवाली व कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी संजू व उनके पिता विजेंद्र एवं अन्य परिवारी जनों के खिलाफ9 मार्च को अपने ही घर की बेटी मोना को संदिग्ध अवस्था में गायब करने का मुकदमा दर्ज हुआ था ।मुकदमे में पीड़ित किशोरी के मामा ने अपनी ही भाजी मोना की हत्या करने का आरोप लगाया था ।

यह मुकदमा किशोरी मोना के मामा ने दर्ज कराया था । जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन की पूर्व में उसके बहनोई तथा बहनोई के पिता विजेंद्र ने हत्या कर दी थी ।इसके बाद उनकी भांजी मोना व मोना का भाई अपने बाबा विजेंद्र व पापा संजू के साथ रह रहे थे । बीती 1 मार्च की रात मोना के पिता संजू बाबा विजेंद्र व अन्य परिवारी जनों ने मिलकर किशोरी मोना की हत्या कर दी ।फिलहाल में पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।घटना के कुछ वीडियो भी सीसीटीवी के माध्यम से वायरल हुए थे ।वीडियो वायरल होने के बाद से घर में ताला डालकर कथित आरोपी फरार हो गए ।आज फतेहगढ़ से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घर का ताला तोड़कर आवश्यक साक्ष्यों को एकत्र किया है ।इसके साथ ही घर में मिली बाइक को कब्जे में ले लिया ।और जांच पड़ताल करने के बाद मकान को सील कर दिया ।आपको बता दें कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं ।और पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं ।आज फॉरेंसिक टीम जब पहुंची तो मोना के मामा विनोद ठाकुर वह उनकी हुआ मौके पर पहुंची ।जांच पड़ताल के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा व कस्बा प्रभारी नागेंद्र सिंह भी मौजूद रहे हैं ।

Related posts

अन्नावा सहकारी समिति पर हो रही कालाबाजारी 20 रूपए ओवररेट में बिक रही खाद

admin

पुलिस को गाली देने वाले सपा प्रत्याशी पर दर्ज हुई FIR

admin

पोषण समिति की बैठक में डीएम ने पोषाहार आपूर्ति को निर्बाध रखने के दिये निर्देश

admin

Leave a Comment