October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

खम्भे में स्टेवायर में आ रहे करंट की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मृत्यु

हरदोई (भास्कर न्युज)कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम तुसौरा में ई-रिक्शा चालक शुक्रवार की रात विद्युत पोल में लगे स्टे-वायर की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा टिकारी के ग्राम तुसौरा निवासी ई-रिक्शा चालक हीरा सिंह पुत्र स्व० राम सिंह (42) शुक्रवार की सांय घर के सामने विद्युत पोल के स्टेवायर में करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन बिटिया व दो लड़के हैं। मासूम बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों की सूचना पर कोतवाली कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक का शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related posts

बदायूं मेडिकल कॉलेज में पहुंची केंद्रीय की टीम

admin

ग्राउन्ड फ्लोर की चटकी दीवारों के बावजूद भी सीएचसी विल्डिंग में लैव हेतु प्रथम तल का हो रहा निर्माण – दे रहा भावी खतरे का संकेत

admin

कथावाचक देवकी नंदन बोले- देश की विचारधारा नहीं वक्फ बोर्ड

admin

Leave a Comment