October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

गंदगी के वीच गुजर रही शुगर मिल कालोनी वासियों की जिंदगी

हरदोई( भास्कर न्यूज)जहां एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ वातावरण में जीने के लिए हर प्रयास कर रही है, वहीं जिम्मेदार सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। शहर में गंदगी का अम्बार लगा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और जलभराव है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहे हैं। शहर में डेंगू जैसे बुखार ने कई लोगों की जान ले ली है। लेकिन पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर में गंदगी होना कोई नई बात नहीं है। कोई भी मोहल्ला या रोड की बात की जाए तो वहां गंदगी के ढेर जरूर मिलेंगे। जी हां! हम बात कर रहे हैं। शहर के वार्ड नम्बर 5 यानी शुगर मिल कालोनी की। यहां घरों के आसपास जलभराव है और चारो तरफ कचरा जमा है। यहां के लोग गंदगी में रहने को मजबूर है। खास बात यह है कि यहां गंगा देवी इंटर कालेज है। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन सुबह पढ़ने के लिए आ रहे हैं। यह जलभराव भी इसी कालेज के पास है। ऐसे में छात्र- छात्राओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी समाजसेवी कर्ण सिंह राणा ने बताया कि कई बार उन्होने सभासद से इस समस्या का निराकरण कराने की बात कही। लेकिन सभासद द्वारा कोई सटीक जबाव नहीं दिया गया। जिससे मोहल्ले वालों को गंदगी के बीच अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। डेंगू जैसे बुखार मच्छरों से पनप रहा है। इस बुखार से शहर में कई लोगों की जान जा चुकी है। न तो वहां कोई दिवा का छिड़काव कराया गया और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था। हां, कागजों पर जरूर कार्य कराया जा रहा है। छिड़काव और फागिंग कागजों तक ही सीमित है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि उनकी इस समस्या का निवारण न हुआ तो वह सब मुख्यमंत्री के सामने जनता दरबार में यह समस्या रखेंगे।

Related posts

आलू लोड़ ट्रैक्टर की टक्कर से वाइक चालक युवक की मौत – साथी गंभीर घायल

admin

गरीब के घर में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख – तबाही का मंजर देख बिलख पड़ीं महिलाएँ

admin

फूड प्वाइजनिंग से 30 लोगों की तबीयत खराबः गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुए थे लोग, इलाज जारी

admin

Leave a Comment