August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गिफ्ट सामान बिक्री दुकान में लगी शॉर्ट सर्किट से आग – एक लाख रुपए के नुकशान का अनुमान

भास्कर ब्यूरो : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आमतौर पर छोटे-मोटे समान गिफ्ट में देने के सामान की बिक्री करने वाले दुकानदार की दुकान में बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई । जिससे लगभग एक लाख रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है । बताया गया कि कायमगंज नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी जीशान पुत्र शब्बीर की मोहल्ले बाले बाजार में ही रायल गिफ्ट सेन्टर नाम की दुकान है । रोज की तरह शाम को जीशान दूकान बंद कर अपने घर चले गए थे । किन्तु आज प्रातः लगभग7 -30 बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुँआ निकलता देखा जिसकी सूचना मिलने पर जीशान मौके पर पहुंचा । यह समझकर कि आग शार्ट सर्किट से ही लगी है । पडोस में लगा हैन्डपाइप तथा समर चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया । जीशान ने बताया कि आग लगने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई । किन्तु तब तक आग बुझा ली गई थी । उसके अनुसार दुकान में रखा गिफ्ट का सामान कुछ खिलौने तथा मालाएँ आदि सामान जल जाने से अनुमानित एक लाख रुपए का नुकशान हुआ है ।

Related posts

नगर पालिका अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान दी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी

admin

गौतरा गांव के बुजुर्ग शिवपाल की चार साल की समस्या को डीएम ने चार मिनट में की दूर

admin

शिल्पा शेट्टी कानपुर में बोलीं-महिलाओं के जीवन में मुश्किलें आती हैं, संघर्ष से मिलती है सफलता

Bhaskarnews

Leave a Comment