October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

चीनी मिल के गंदे नाले में पड़ा मिला महिला का शव

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

23 फरवरी 2025

महिला 8 दिन पहले घर से जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गई थी किंतु वापस नहीं लौटी
– आशंका जताई जा रही है कि खेत के पास से निकली विद्युत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर शायद यह घटना घटित हो गई होगी?
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह दुखद घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला में घटित हुई है । जैसे ही लोगों को पता चला कि एक महिला का शव गांव के पड़ोस से बह रहे गंदे नाले में पड़ा हुआ है। वैसे ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई । मृतका की पहचान होते ही उसके घर वालों को सूचित किया गया । इसी बीच सूचना पाकर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया । जहां पुलिस ने नाले में पड़े शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त होने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । घटना के परिपेक्ष्य में बताया जा रहा है कि 8 दिन पहले मझोला निवासी जयवीर की 35 वर्षीय पत्नी रुचि जानवरों के लिए चारा लेने अपने खेतों की ओर गई थी । लेकिन वापस नहीं लौटी । चिंतित एवं परेशान परिजनों ने महिला की हर संभावित स्थान पर खोजबीन की । किंतु कोई पता नहीं चला । गुमशुदी की सूचना कोतवाली में भी दर्ज करा दी गई थी । इसी बीच लोग तरह – तरह की चर्चाएं भी करते रहे । किंतु परेशान घर वाले खोजबीन में लगे थे। आज जब उन्हें पता चला कि चीनी मिल के गंदे नाले में एक महिला का शव पड़ा हुआ है । फौरन वहां पहुंच कर देखा तो सभी के होश उड़ गए । वह और कोई नहीं महिला रुचि ही थी । घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाली का काफी पुलिस बल पहुंच चुका था । शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । बताया गया कि नाले के पास से 11000 की एच टी विधुत्त लाइन निकली है । जिसका एक तार जमीन से करीब तीन से साढे तीन फीट की ऊंचाई पर ही है । महिला के शरीर पर जले के निशान थे।मृतका के पति ने बताया की उसके दो बेटे अंशुल 8 वर्ष एवं सम्राट 5 वर्ष के अलावा एक पुत्री काव्या 9 माह की है। महिला की शादी लगभग 12 ,13 वर्ष पूर्व हुई थी । इसके बाद से ही पति पत्नी ग्राम मझोला में मकान बनाकर स्थाई रूप से रहने लगे थे । वैसे जयवीर गांव प्रेमनगर का रहने वाला था ।

।

 

Related posts

मण्डल अचरा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

admin

अष्टमी व राम नवमी के आयोजनों हेतु तहसील व ब्लॉक स्तरीय बैठकें संपन्न

admin

बकरियाँ चराने के विवाद में दो पक्ष भिड़े तीन घायल – शिकायत पुलिस से

admin

Leave a Comment