October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जनपद में चल रही 46 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी ने की

जनपद में चल रही 46 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी ने की
भास्कर ब्यूरो
*(फर्रुखाबाद*) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के द्वारा जनपद मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन सभागार फतेहगढ़ में किया गया बैठक में जनपद में चल रही 46 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 को जनपद में पांचालघाट पुल से श्मशान घाट रोड तक रोड बनाने के लिऐ स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये और जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन द्वारा केंद्रीय कारागार में किये जा रहे निर्माण की धीमी गति पर कडी़ नाराजगी जताई व निर्देशित किया कि अगर 30 मई तक कार्य पूर्ण नही किया जाये तो कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया जाये,उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण को ढिलावल पेयजल परियोजना में विद्युत कनेक्शन जल्द कराने के निर्देश दिये, और यह भी जिलाधिकारी द्वारा कहा गया जो पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के सख्त निर्देश दिये गये है जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को समय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट से मचा हड़कंप, दो की मौत की आशंका, कई घायल

admin

पत्रकार पर दर्ज मुकदमे के मामले में एसपी का सकारात्मक रवैया, ऐपजा ने जताई सहमति

admin

पंजाब सरकार आज से अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दे -अजय कटियार

admin

Leave a Comment