October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जमीन पर हो रहे अबैध कब्जों तथा उर्वरकों की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जमीन पर हो रहे अबैध कब्जों तथा उर्वरकों की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय कृषक एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्यों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंप किया प्रशासन का ध्यान आकृष्ट । उन्होंने दिए ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में नॉन जेड ए जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। इसी के साथ गांव भैसार स्थित किसानों की जमीन पर किए गए कब्जा को कब्जेदारों से मुक्त कराने की मांग की । किसान नेताओं ने कायमगंज सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने एवं रवी फसल की वोवाई के समय खाद की कमी का मुद्दा उठाते हुए उर्वरकों की परियाप्त रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी रोकने की प्रशासन से मांग की है । उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का शोषण विघुत विभाग के जेई की सांठ गांठ से मीटर रीडर करते हुए अधिक बिल निकाल रहे है जिसे रोका जाए । नगर में बिकने वाला दूध दही पनीर खोया ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड मानक के अनुसार नहीं है। छापामार कार्यवाही तेज कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। आरोप लगाते हुए कहा कि एक कंपनी की हल्दी अरारोट रंग युक्त है , जो स्वास्थ्य के लिए हांनिकारक है। इस के अतिरिक्त उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए तथा पुलिस की कार्यशैली में सुधार करने की बात कही। किसान नेताओं ने एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को सौंप कर समय रहते सभी समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्रदेश अध्यक्ष रामलाल गुप्ता, प्रदेश महासचिव मुन्नालाल सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री रामवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिंदु सिंह, प्रदेश संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी विनीत सक्सेना, कानपुर मंडल अध्यक्ष रामवीर जाटव, गोपाल तिवारी, विजय शाक्य, श्योराज सिंह, अनुज व श्रीकृष्ण शाक्य आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में उतरे अधिवक्ता किया प्रदर्शन

admin

फर्रुखाबाद में पोर्टल पर विवरण न भरने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द होगी

Bhaskarnews

ससुराल से अपने घर कन्नौज जा रहे वाइक सवार युवक का मार्ग दुर्घटना में मौत – सूचना मिलते ही मायके से विलखती पत्नी पहुंची मौके पर

admin

Leave a Comment