October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सदर तहसील समाधान दिवस में आई 73 में से 6 समस्याओं का कराया निराकरण

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सदर तहसील समाधान दिवस में आई 73 में से 6 समस्याओं का कराया निराकरण
भास्कर न्यूज :
फर्रूखाबाद –
आज संपूर्ण जिले में संबंधित सक्षम अधिकारियों की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन हुआ । जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉक्टर बीके सिंह की अध्यक्षता में फर्रुखाबाद सदर तहसील समाधान दिवस का आयोजन ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में हुआ । इस अवसर पर संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 35,पुलिस की 18,विकास विभाग की 06,विद्युत विभाग की 06 व अन्य विभागों की 08, कुल 73शिकायतें प्राप्त हुई ।, जिनमें से सामान्य शिकायतों में06 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया ।
जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश दे संवंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों शेष शिकायती पत्र सोंप दिए गए ।
समाधान आयोजनअवसर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डी0एफ0ओ0,ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर व संवंधित विभागों के अधिकारी तथा लगभग सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य सचिव ने किया बिजली विभाग के कार्यालय व बर्जर पेंट्स यूनिट का निरीक्षण

admin

हर समय लगने बाले जाम में मरीज को ला रही एंबुलेंस फसी – लाइलाज हो चुका जाम हर रोज पांच से दस मिनट के औसत अंतर से लगना जरूरी सा हो गया है

admin

न्यायालय आदेश से प्रशासनिक कार्यवाही कर भूखंड पर दिलाए जा रहे कब्जे का ग्रामीणों ने विरोध कर विवादित जगह शमशान स्थल बताया

admin

Leave a Comment