October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

जिला जज व जिलाधिकारी ने किया संप्रेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिला जज संजीव शुक्ला व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बाल संप्रेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने बाल गृह में रहने वाले किशोरों से विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया। तत्पश्चात उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओ को देखा। खेल के मैदान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान को और अधिक व्यवस्थित करने व किशोरों के लिए रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। रसोई घर के निरीक्षण में उन्होंने वहाँ की व्यवस्थाएं देखी तथा मेन्यु के अनुसार किशोरों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम व अधीक्षक संप्रेक्षण गृह सौरभ पाठक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र सरकार की योजना पर पानी फेर रहा मेधा इंजीनियरिंग

admin

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोद लेकर नवीनीकृत कराये गये प्राथमिक विद्यालय वर्ना बुर्जर्ग वि0ख0 कमालगंज का किया शुभारम्भ

admin

केशव मोर्य बोले-अखिलेश यादव पूर्व सीएम थे,और पूर्व सीएम ही रहेंगे:सपा MLC भड़के,

Bhaskarnews

Leave a Comment