October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

सीतापुर – जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जनपद सीतापुर के अंतर्गत यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0 हेतु संचालित कोचिंग कक्षाओं में नियमित अध्ययन कर योग्य, कुशल अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में तथा उक्त योजना के अंतर्गत स्थापित लाइब्रेरी मंे उपलब्ध पुस्तकंे, नोटस, पत्रिकाएं आदि का लाभ पाकर मेधावी एवं उत्साही अभ्यर्थी श्री अमनदीप पुत्र गोबिन्द प्रसाद निवासी जनपद सीतापुर का उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा 2024 द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर डी0ए0/पी0एस0टी0 हेतु चयन हुआ है तथा 01 अभ्यर्थिनी कु0 सुषमा देवी पुत्री रामसेवक ग्रा0-गदईपुर, ब्लॉक ऐलिया जनपद सीतापुर का मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा 2022 (बाल विकास व पुष्टाहार विभाग उ0प्र0) हेतु चयन हुआ है। विभाग सफल हुए अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Related posts

:जयपुर में कॉस्मेटिक शॉप में माचिस की रोशनी में की वारदात; चोर ने चोरी कर दुकान से नए कपड़े पहने-

Bhaskarnews

सभापति ने की आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों की समीक्षा

admin

आज आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के तत्वावधान मे विधानसभा 193 अमृतपुर मैं मीटिंग का आयोजन

admin

Leave a Comment