October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 8 वर्षीय युवक घायल

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 8 वर्षीय युवक घायल

सूरतगंज बाराबंकी।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार सड़क हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 8 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया! सूरतगंज क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी जगजीवन का पुत्र( 8) वर्षीय अखिलेश गांव में ही अपनी मौसी के वहां से पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने अखिलेश को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। वाहन चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजन घायल अखिलेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज ले गए। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया! सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई!वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Related posts

बलात्कार करने वाले दो आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

admin

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने अग्निपीडि़तों का बांटा दुखदर्द, की आर्थिक मदद

admin

लखनऊ में मंदिर के पास खुली मीट की दुकान:मेयर ने लिया एक्शन, सील कराई दुकान

admin

Leave a Comment