October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

डीएम व एसपी के तहसील समाधान दिवस पर बिजली विभाग की शिकायतों की रही भरमार

डीएम व एसपी के तहसील समाधान दिवस पर बिजली विभाग की शिकायतों की रही भरमार

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
अमृतपुर/फर्रुखाबाद
आज दिन शनिवार को अमृतपुर में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी बीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान किसी ने मेड़ काटने की शिकायत की तो किसी ने चक मार्ग पर अवैध कब्जा करने की। वही इस तहसील समाधान दिवस पर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी की घोर लापरवाही की शिकायतें की गई। शिकायतकर्ताओं ने बिजली बिल में हेरा फेरी करने की का आरोप लगाते हुए शिकायतें की कुल 110 शिकायतें तहसील समाधान दिवस पर प्राप्त हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश पुत्र रामशरण निवासी सलेमपुर खाट मऊ ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कर तालाबी जमीन से कब्जा हटवाने के संबंध में, आरती पत्नी स्वर्गीय राम नारायण निवासी पिथनापुर ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत लाभ दिलाए जाने के संबंध में,अरुण कुमार दीक्षित पुत्र राम मूर्ति दीक्षित निवासी कुबेरपुर कुडरा ने न्यायालय में जमीन संबंधित दो मामले विचाराधीन होने के बावजूद जबरदस्ती घूरा डालने के संबंध में,रानी देवी पत्नी बृज किशोर ग्राम करनपुर दत्त ने बिजली का मीटर खराब हो जाने के संबंध में, इसके साथ-साथ ही बिजली विभाग की सबसे अधिक शिकायतें इस तहसील समाधान दिवस पर प्राप्त हुई। जिसमें शिकायत करताओं ने अवगत कराया है कि बिजली बिल में हेरा फेरी कर बिल अधिक निकाला जा रहा है। जबकि मीटर से कोई रीडिंग नहीं निकल जा रही है। तुरंत केबल काट कर फेंकने का क्या मतलब जब कनेक्शन धारक पैसा जमा करने के लिए तैयार है और उसका बिल मीटर रीडिंग से नहीं निकाला जा रहा है जबरदस्ती बिजली विभाग के कर्मचारी गुंडे दबंगई के बल पर कनेक्शन धारकों की केवल काटकर फेंक रहे हैं भाजपा सरकार पर ग्रामीण जनता ने निशाना साथ से हुए कहा कि इस भाजपा सरकार में बाबा के बिजली कर्मचारी केवल काटकर फेंक रहे हैं फिर ₹200 लेकर टेबल को जोड़ रहे हैं। तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, एसडीएम अमृतपुर, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी कैंप लगाकर ग्रामीण जनता को निशुल्क दवाइयां वितरण की,सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे,

Related posts

पूर्व विधायक के घर विस्फोटक बन रहा था: धमाके से बेसमेंट उड़ा, दोनों बेटों समेत 6 पर FIR

Bhaskarnews

जमीन बंटवारा एवं गेहूँ फसल काटने के विवाद में मारपीट तथा देखलेन की धमकी का

admin

चक रोड पैमाइश के नाम पर दबंगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट की धान की फसल

admin

Leave a Comment