October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पत्रकार के बड़े भाई का निधन, परिवार में शोक की लहर

पत्रकार के बड़े भाई का निधन, शोक की लहर

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी lरविवार सुबह एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के बड़े भाई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इससे पत्रकार को भ्रात शोक हो गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नात रिश्तेदारों सहित करीबियों का जमावड़ा उनके घर पर लग गया। गौरतलब हो कि पत्रकार सत्यवान पाल के बड़े भाई वीरेन्द्र कुमार पाल की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सभी के बीच दोपहर करीब 2 बजे मृतक वीरेंद्र कुमार पाल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह के साथ प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दिलीप कुमार,अयोध्या मंडल प्रभारी पीएन सिंह,पत्रकार राजू गोस्वामी,शिवम मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश सिंह,प्रधान मुन्ना सिंह,सहित क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर इस अपार दुख को सहन करने के लिए ढांढस बंधाया। सभी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Related posts

मुकदमा वापस नहीं लिया तो पुलिस के फर्जी गुडवर्कों का खुलासा अब पत्रकार करेंगे,

admin

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की विभिन्न मुद्दों को लेकर की प्रेस वार्ता

admin

आबकारी मंत्री ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

admin

Leave a Comment