June 15, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पूर्व ग्राम प्रधान/महामंत्री व्यापार मंडल ने मंगलवार को गोपी मार्केट में विशाल भण्डारा का किया आयोजन

*कछौना, हरदोई।* प्रभु भगवान की भक्ति में पूर्व ग्राम प्रधान व महामंत्री व्यापार मंडल अवधेश गुप्ता ने मंगलवार को गोपी मार्केट में विशाल भण्डारा का आयोजन किया। जिसमें पुरुष महिलाओं बच्चों ने प्रसाद पूड़ी सब्जी का आनंद उठाया। कलयुग में हनुमान जी की मानव जाति पर विशेष कृपा है। वह साहस, भक्ति और शक्ति का प्रतीक माने जाते हैं। हिंदुओं के आराध्य देवता हैं। यह चिरंजीवी चिरकाल तक जीवित रहने वाले माने जाते हैं। वह हर युग में यश है, वह बुराई को हराकर अच्छाई स्थापित करते हैं। पूर्व ग्राम प्रधान व व्यापार मंडल महामंत्री अवधेश गुप्ता ने मंगलवार को गोपी मार्केट में विशाल भण्डारा का आयोजन किया। उन्होंने विधि विधान पूर्वक पूजन कर कन्याओं को पहले प्रसाद ग्रहण कराया, उसके बाद भण्डारा का शुभारंभ हुआ। पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश गुप्ता ने बताया भूखे को भोजन करना सबसे बड़ा धर्म है, जब तक हमारा पड़ोसी कोई भूखा सोया है, हमारा धर्म हैं कि उसे भोजन कराने के बाद ही हमें सोना चाहिए। इस तरह के आयोजन से आध्यात्मिक खुशी मिलती है। मनुष्य के अंदर जाति पांति ऊंच नीच की भावना दूर होती है। एक दूसरे से प्रेम भाव बढ़ता है। सामाजिक समरसता बढ़ती है।

इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, सर्वेन्द्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, विपुल गुप्ता अखिलेश गुप्ता, श्रवण कुमार सब्जी विक्रेता, ग्राम प्रधान बलबीर सिंह, संतोष सिंह निवासी पुरवा, डॉक्टर कमलेश कुमार, महिला समूह रीता वर्मा, मनोज गुप्ता, पंकज यादव, अखिलेश वर्मा, विजय चौरसिया, कुलदीप चौरसिया, रमेश मौर्य, नीरज सिंह व कछौना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Related posts

अवैध अतिक्रमण को हटाने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार

admin

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Bhaskarnews

60 वर्षीय महिला ने शरीर पर डीजल डालकर लगाई आग हुई मौत

admin

Leave a Comment