August 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

फूड प्वाइजनिंग से 30 लोगों की तबीयत खराबः गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुए थे लोग, इलाज जारी

फूड प्वाइजनिंग से 30 लोगों की तबीयत खराबः गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुए थे लोग, इलाज जारी
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र के गांव अठरुईय्या निवासी शिवराम शाक्य की पुत्री रुवी की गोदभराई 27 जनवरी को हुई थी। कार्यक्रम के बाद घर परिवार के लोगो ने खाना खाया। और सो गए। अचानक देर रात कुछ लोगो की तवियत बिगड़ने लगी। सुबह होने पर परिवार के कई लोगो की तवियत बिगड़ने लगी। गुरुवार सूचना पर पायलट राकेश सिंह, प्रदीप, और डाल सिंह व ईएमटी जितेन्द्र कुमार, बृजकिशोर और सुरजीत सिंह एम्बुलेंस लेकर गांव अठरुईय्या पहुंचे। मौके पर दर्जनों बीमार लोगो को एम्बुलेंस से सीएचसी पर भर्ती कराया। सीएचसी पर शिवराम शाक्य, उनकी पुत्री रुवी, किरन पत्नी संजय, ममता पत्नी रामसेवक, रामलली पत्नी रामसनेही, अनीता देवी पत्नी विनोद कुमार, फूल श्री पत्नी रामबरन, सर्वेशा पत्नी शिवराम, पूजा पत्नी रोहिताश, जान्हवी (9वर्ष),शिवांग (3 वर्ष) पुत्र रोहिताश, सलौनी पत्नी रामकिशोर, ज्ञान देवी पत्नी रामादीन, रुवी, प्रियंका पुत्री शिवराम, रजनी पुत्री संतोष, केशव देवी पत्नी सतेन्द्र, निरदुल पुत्री सतेन्द्र, विशाल, श्रीकृष्ण, रवीना पुत्री संतोष, रेनू पुत्री आशाराम, काजल पत्नी बिबेक, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, अहम, नितनेश, धनीराम, आकाश, सुरेन्द्र सिंह,माधुरी पुत्री सुरेन्द्र सिंह सहित लोगों का अधीक्षक डॉ लोकेश शर्मा सहित अन्य चिकित्सकों ने उपचार किया। संतोष कुमार ने बताया की घर पर बना सभी लोगो ने खाना खाया। जिसके बाद धीरे धीरे घर के लोगो की तबियत खराब होने लगी। जानकारी करने पर सब्जी में पड़े मसाले एक्सपायर थे। जिनको नगर के अचरा रोड पर स्थिति एक किराना स्टोर से खरीदे गए थे। जानकारी पर सीएचसी पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य ने बीमार लोगों से मिलकर उनके हालचाल लिए।

Related posts

हरदोई में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध, सुबह 8बजे से शाम 5बजे तक खुलेंगे उर्वरक सेंटर

admin

चकमार्ग पर वाइक खडी देख , की तमंचा तान मारपीट , दी भविष्य में देख लेने एवं जान से मारने की धमकी

admin

खंड शिक्षा अधिकारी ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ गठन

admin

Leave a Comment