October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चिंतन शिविर का शुभारंभ श्री मेला रामनगरिया पांचालघाट पर*

*भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चिंतन शिविर का शुभारंभ श्री मेला रामनगरिया पांचालघाट पर
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चिंतन शिविर का शुभारंभ आज श्री सत्यनारायण जी की कथा के साथ बड़े हर्षौल्लाहश के साथ किया गया बुंदेलखंड कानपुर जोन के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि चिंतन शिविर का शुभारंभ मेला श्री रामनगरिया में किया गया है मेला क्षेत्र में आस पास के कई जनपदों से किसान और श्रद्धालु गंगा स्नान एवं मेला घूमने आते है उनके लिए यहां पर ठहरने की भी व्यवस्था है इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि आज हमारे पौराणिक मेला श्री रामनगरिया पांचालघाट पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चिंतन शिविर का शुभारंभ किया गया है इस चिंतन शिविर में किसानों और मजदूरों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है उपरोक्त चिंतन शिविर में समय समय पर जनपद फर्रुखाबाद के समस्त भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण अपने अपने विचार एवं समस्याएं रख सकते हैं जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा | उपरोक्त चिंतन शिविर में विभिन्न जनपदों से किसान एवं मजदूर भाइयों का आना प्रस्तावित है|
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान राजेंद्रनारायण मिश्रा,विजय कटियार,पूर्व जिला सचिव कृष्ण गोपाल मिश्रा,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अभय यादव, मुकेश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष फर्रुखाबाद नरेंद्र सिंह,मनीष मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद संजय यादव,अमृतपुर तहसील अध्यक्ष सुशील दीक्षित,सदर तहसील अध्यक्ष मदन सिंह,सत्यराम राजपूत,गुड्डू सिंह,राज तिवारी,रजनी तिवारी,नीलम चौहान,नीलम सोमवंशी,गुड्डन त्रिवेदी,कमलेश,अनुपम आदि किसान उपस्थित रहे |

Related posts

शस्त्र सलामी दे राजकीय सम्मान के साथ दी गई लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई

admin

तहसील रामनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

admin

खराब मौसम व संकट पर्व होने के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तारीख बढ़ी,17जनवरी की जगह अब 20 जनवरी को होगा कार्यक्रम

admin

Leave a Comment