September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया कुम्भरवा गांव का अमृत सरोव

*भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया कुम्भरवा गांव का अमृत सरोवर*

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

रामनगर बाराबंकी)l विकास खंड रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्भरवा में जल सरंक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए बनाए गए अम्रत सरोवर से भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
सरोवर के चारों तरफ जंगल झाड़ी उगी हुई है। बाउंड्री तो है लेकिन आधी-अधूरी बनाई गई है। मानक विहीन सामग्री इस्तेमाल करने के कारण बाउंड्री जगह-जगह टूटी पड़ी है। पूरे सरोवर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, और तो और इस सरोवर में मछली पालन भी किया जा रहा है।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि जब से अमृत सरोवर बनाया गया है तब से लेकर आज तक इसकी साफ-सफाई नही हुई है। प्रधान और उनके सहयोगियों के द्वारा इस सरोवर में मछली पालन कर खूब जेबें भरी जा रही है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत के चलते यह सरोवर बदहाल पड़ा हुआ है। सिर्फ कागजों पर ही लिखा पढ़ी करके सरकारी धन डकार गए है। प्रधान व सचिव अपने स्वार्थ में अंधे होकर विभाग व भाजपा सरकार का नाम खुलेआम बदनाम कर रहे है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए।
इस विषय पर जब खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अगर अनियमितता पाई गई तो संबंधित लोगों के ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी।

Related posts

जनपदीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल

admin

अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

admin

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, अधिकारियों के आदेश की हुई अवहेलना

admin

Leave a Comment