October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

मदरसा कंकाल कांड में महिला की एंट्री- महिला ने कहा– ये मेरा अयान

कानपुर के जिस बंद मदरसा में बच्चे का कंकाल मिला, उससे 500 मीटर की दूरी पर रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर कहा– ये मेरा बच्चा अयान है। पुलिस इस बयान की पुष्टि के लिए हड्डियों के सैंपल और महिला के ब्लड सैंपल आगरा की फोरेंसिक लैब भेज रही है।

अब सवाल उठता है कि क्या महिला के आरोप ठीक है? इसके लिए एक फैक्ट कॉमन है, महिला ने कहा– अयान ने जिस दिन गायब हुआ, उस दिन वह हाफ पैंट और शर्ट पहने था। कंकाल पर भी ऐसे ही कपड़े मिले हैं।

जो गुमशुदगी दर्ज हुई है, उसके मुताबिक अयान 24 अगस्त, 2023 घर के बाहर खेलते हुए लापता हुआ था। फिर उसको किसी ने नहीं देखा। यह एक पेंच ये भी है कि पुलिस के मुताबिक कंकाल के सिर बाल मिले हैं, जोकि लंबे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कंकाल एक लड़की का हो सकता है।

इन हालात में पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। CMO ने रिपोर्ट बनाकर DM ऑफिस भेजी है। इस कंकाल का पोस्टमॉर्टम 3 डॉक्टर्स का पैनल करेगा। वीडियोग्राफी के लिए कहा गया है।

Related posts

कछौना में चोरी की बारदात के बाद एसपी ने की बड़ी कार्यवाही ,एक दरोगा सहित 4पुलिसकर्मी सस्पेंड

admin

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

admin

नशा मुक्ति हेतु शराबबंदी आंदोलन के हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई खास दिलचस्पी

admin

Leave a Comment