October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती की पूर्व वेला पर विभिन्न कार्यकम आयोजन कर विद्यालय में मनाया गया जन्म दिवस

महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती की पूर्व वेला पर विभिन्न कार्यकम आयोजन कर विद्यालय में मनाया गया जन्म दिवसu
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर की शिक्षण संस्था सीपी विद्या निकेतन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लालवहादुर शास्त्री जी की जयंती की पूर्व वेला पर विविधि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया । इस अवसर पर प्रथम कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई । जिसमें कक्षा4 से8 तक के छात्रों ने भाग लिया । प्रतियोगिता का विषय था स्वच्छ भारत अभियान – वहीं दूसरे वर्ग में कक्षा6 से8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया । प्रतिभागियों को – क्लीन इंडिया – ग्रीन इंडिया – एवं महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र बनाने को दिए गए । सभी बच्चों ने अपनी मेधा का परिचय दे सुन्दर चित्रकारी प्रस्तुत की । इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका डा० मिथिलेश अग्रवाल ने प्रतियोगी छात्रों का उत्साह वर्धन कर उन्हें महापुरुषों के जीवन के अनेक प्रेरणा दायक प्रसंग बताकर इनके मार्ग का अनुशरण कर राष्ट्रहित में क्रियाशील रहने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि इन राष्ट्र विभूतियों के मार्ग दर्शन का अनुशरण कर हम सब मिलकर ही समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प पूरा कर सकेंगे । इस अवसर पर ममता सैनी एवं प्रधानाचार्य आरके वाजपेई – उप प्रधानाचार्य दीपककुमार जैना ने भी अपने संवोधन में छात्रों का उत्साह वर्धन कर बच्चों को देश प्रेम के लिए उत्साहित किया । प्रतियोगिया संचालन में नीलम त्रिवेदी – प्रदीप शाक्य – निर्मला चौहान – अजुन गंगवार आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

Related posts

चीनी मिल के वेट स्क्रवर मेंआई खराबी :

admin

चैत्र नवदुर्गा पर्व पर विभिन्न संगठनों ने केसरिया ध्वज लहराते हुए निकाली भव्य हिन्दू शोभायात्रा

admin

साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment