October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

महिला की जहर सेवन से हुई मौत

महिला की जहर सेवन से हुई मौत
– मृतका सीपी स्कूल में टीचर थी और कायमगंज – कंपिल वाईपास पर टीचर्स कालोनी में रहती थी
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 नवंबर 2024
दो बच्चों की मां 35 वर्षीय महिला की किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बताया गया कि 35 वर्षीय संध्या पत्नी चरण सिंह कायमगंज नगर के सीपी टीचर्स कॉलोनी में निवास करती थी । रविवार वाले दिन शाम को मृतका की मां उसके आवास पर पहुंची तो मां को मृतका के पर्स से तीक्ष्ण गंध महसूस हुई । जब उसने पर्स खोल कर देखा तो पर्स में दो कीटनाशक गोलियां रखी हुई मिली ।संध्या बदहवास हालत में मृत प्राय : जैसी स्थिति में पड़ी हुई थी । जिसे उपचार के लिए तत्काल नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने तथा जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया । मृतका अपने पीछे अपनी 7 वर्षीय बेटी अनवी तथा 5 वर्षीय बेटे अभिनय को छोड़कर हमेशा के लिए चली गई । महिला ने जहर का सेवन स्वयं किया या क्या परिस्थित रही जिससे जहर पीड़ित महिला की मौत हो गई । घटना के पीछे का क्या कारण रहा अब तक इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी । सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था l मृतका संध्या मूल रूप से कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर की रहने वाली थी । जबकि उसकी शादी कायमगंज क्षेत्र के ही गांव बराविकू में हुई थी ।बताया गया कि संध्या का पति विद्युत विभाग में संविदा कर्मी पर नियुक्त है । महिला टीचर्स कॉलोनी में अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती थी । उसकी मौत की सूचना पर उसके मायके गांव अताईपुर से भाई राहुल मौके पर पहुंचा था । बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी होने के बावजूद भी शायद पति ने वहां जाना उचित नहीं समझा । ऐसा क्यों हुआ क्या घबराहट में भयभीत होने से पति वहां नहीं गया या फिर कोई और कारण रहा ।स्थित स्पष्ट नहीं हो सकी थी । हो सकता है पुलिस विवेचना में घटना के पीछे का राज खुलकर सामने आ जाए l

Related posts

तहसील शाहाबाद के गांव पिस्तिया में मत्स्य पालन हेतु आबंटित तालाब में खड़ी है गेहूं की फसल

admin

सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जायेः- जिलाधिकारी

admin

अखिल भारतीय डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्मारक रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

admin

Leave a Comment