October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये :-जिलाधिकारी

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट परीक्षा 2025 की प्रशिक्षण बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लिया जाये। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया जाये। किसी भी दशा में नकल न होने दी जाये। निष्ठावान व ईमानदार कार्मिकों को लगाया जाये। केंद्रों पर जाकर कार्मिकों के साथ एक बैठक कर ली जाये। किसी के भी अनावश्यक दबाव को स्वीकार न किया जाये। परीक्षा के दौरान विद्यालय का एक ही प्रवेश द्वार खोला जाये। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। चेकिंग की अच्छी व्यवस्था बनाई जाये। केंद्र पर किसी घटना के होने पर सबसे पहले केन्द्र व्यवस्थापक की जवाबदेही तय की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में केन्द्र व्यवस्थापकों ने अपने सुझाव भी रखे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर जनसहयोग से भव्य भंडारा किया गया।

admin

फर्रुखाबाद में दिव्यांगों के लिए एक निशुल्क विशेष दिव्यांग शिविर का 24, 25 व 26 फरवरी को होगा आयोजन – डॉ रजनी सरीन

admin

पुलिस की कार्रवाई:10 वाहन सीज, वैध जीएसटी दस्तावेज नहीं मिलेअवैध परिवहन पर

Bhaskarnews

Leave a Comment