October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

रास्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में ग्राम सचिव की बेटी ने किया शानदार प्रदर्शन

तीन मेडल जीतकर माता-पिता परिवार गांव क्षेत्र जनपद व प्रदेश का किया नाम रोशन

कछौना, हरदोई (भास्कर न्यूज संवाददाता) मैसूर -बैंगलौर मे चल रही 62वीं रास्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विकास खण्ड कछौना मे कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार व विकास खण्ड सण्डीला के ग्राम पंचायत छनोइया की ग्राम प्रधान सुधा देवी की बेटी प्रतिभा ने लगातार शानदार प्रदर्शन कर 03 मेडल जीतकर माता-पिता परिवार गांव क्षेत्र व जनपद हरदोई के साथ ही उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा मैसूर- बैंगलौर मे संपन्न किया गया । प्रतिभा इंडस वैली पब्लिक स्कूल लखनऊ में कक्षा 5 की छात्रा है। इसके पूर्व भी वह कई प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग कर अपने स्कूल, जनपद व प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। इस प्रकार बेटी प्रतिभा के अथक परिश्रम से जिला स्तरीय, प्रतियोगिता से लेकर राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता तक का सफर लगातार जारी कर बालिकाओं के लिए आदर्श बन चुकी हैं।

Related posts

खेत जोतवाने से मना करने पर मारपीट

admin

निराश्रित गोवंश द्वारा उजाडी जा रही फसलों सहित नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान नेताओं ने विरोध प्रदर्शित करते हुए सौंपा ज्ञापन

admin

राष्ट्रीय मानवाधिकार जन भारत के नवनियुक्त पदाधिकारी को किया गया सम्मानित

admin

Leave a Comment