August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

रिद्धि-सिद्धि कल्याण समिति ने तहसील में किया शरबत वितरण

हरदोई।
जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर कस्बे सहित क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण का आयोजन किया गया। रिद्धि-सिद्धि कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी ने हनुमान जी को प्रसाद का भोग लगाकर
राहगीरों व वादकारियों को शरबत वितरण करवाया।समिति द्वारा और भी कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भंडारे में प्रसाद रूपी शरबत ग्रहण किया।गर्मी की तपिश भरी दोपहर में प्रसाद में शरबत पाकर राहगीरों ने आयोजक को दुआएं दीं। शाहाबाद में आयोजित भंडारे में समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी,अमित मिश्रा लेखपाल, गिरिजा शंकर बाजपेई कानूनगो,धनंजय दीक्षित,मुकेश अग्निहोत्री, संजय राजपूत, यतेंद्र कुमार,भूपेंद्र,अरुण पाठक,व कई समिति के पदाधिकारी व भक्तगण मौजूद रहे।इस प्रकार बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

हरदोई:-ढीले व जर्ज़र बिजली के तारों को दुरुस्त करने के लिए डीएम ने बिजली विभाग को दिये निर्देश

admin

MLC अशोक अग्रवाल के प्रयास से कन्हौआ ग्राम में आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद आवागमन हेतु बनेगा पक्का मार्ग

admin

यूपी बोर्ड के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये :-जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment