October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में नाबालिग लड़की की गला घोंटकर की हत्या

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ)
16 साल की नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबहदेखा की उसकी लाश इंदिरा नहर के किनारे उसकी लाश मिली तो सनसनी फैल गई। किशोरी के गले पर काले निशान हैं। डेड बॉडी पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटवारा गांव की है।

आज सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल मामले की सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी । आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। वहीं, मृतका के घर पर लोगों की भीड़ लग गई।
रात को घर से बिना बताए निकली थी किशोरी
मृतका की पहचना गोसाईगंज के भटवारा गांव की नाबालिग किशोरी रूमी (16) पुत्री शनीफ के तौर पर हुई है। मृतका चार भाई-बहन है और मां का नाम नूरजहां है। पिता शनीफ जानवर खरीदने-बेचने के साथ ही मजदूरी करता है।

पिता शनीफ के मुताबिक वह रविवार रात बिना बताए घर से निकली थी, किसी को कुछ भी पता नहीं पता चला। सुबह इंदिरा नहर के किनारे उसका शव मिला तो हम हैरान रह गए। बता दें, कि युवती के गले पर गला कसने के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है, कि गला घोंटकर हत्या की गई है।

Related posts

स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस का किया गया आयोजन

admin

भाजपा कार्यालय पर किया गया वीर बाल दिवस का आयोजन

admin

बदायूं में अपहृत फार्मासिस्ट की हो रही तलाश

admin

Leave a Comment