October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने के लिए 25 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष विचार रखने का मौका
सीतापुर दिनांक 25 नवम्बर 2024 (सू0वि0) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत इनिसिएटिव के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर से माय भारत पोर्टल पर आयोजित किया जाएगा । देशभर से चुने हुए युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा । नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका की वकालत की थीए इस विचार को लेकर युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगाए युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल करने का अवसर होगा। इसे राजनीति और नागरिक जीवन में युवाओं के भागीदारी बढ़ेगी । इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को चार चरणों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।
पहला चरण. विकसित भारत प्रश्नोत्तरी. इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर 25 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 24 तक आयोजित होने वाली डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु की वह भाग लेंगे । इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत के उल्लेखनीय उपलब्धियां के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी ।
दूसरा चरण. निबंध और ब्लॉक लेखन. इसमें पिछले चरण की विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे विकसित भारत भारत के लिए तकनीकए विकसित भारत के लिए युवा को सशक्त बनाना आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगेए जिसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परिलक्षित होंगे। यह प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर आयोजित की जाएगी ।
तीसरा चरण. विकसित भारत विजन पिच डेस्क. राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां. दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा ।
चौथा चरण. भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैंपियनशिप .विभिन्न थीम आधारित राज्य स्तरीय टीम में 11 और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी । विजेता टीमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगे ।

Related posts

संयुक्त पुलिस टीम ने नकली नोट बनाने वाले चार अभियुक्तों को नकली करेंसी तथा नोट बनाने के उपकरणों सहित किया गिरफ्तार

admin

क्षय रोग समाप्ति के लिए सघन टीवी अभियान के प्रारंभ में लिए पांच रोगी उपचार के लिए गोद

admin

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सचिव ने संविलियन विद्यालय नैरा व प्राथमिक विद्यालय भीरीघाट का किया औचक निरीक्षण

admin

Leave a Comment